आज के दिन तुम और
तुम्हारे झूठे माबूद जिन की अल्लाह के सिवा तुम बंदगी करते थे सब के सब जहन्नम का
ईधन बनोगे और तुम सब को जहन्नम के सामने लाया जायेगा |
(पारा न: 17, सुरह:
अंबिया, आयत न: 98)
लोगों ! बेशक तुम सब की
उम्मत सिर्फ एक उम्मत है और मैं तुम सब का अकेला पालनहार हूँ बस अब तुम सिर्फ मेरी
ही बंदगी करना |
(पारा न: 17, सुरह:
अंबिया, आयत न: 92)
बेशक यह कुरान ही वह राह
दिखाता है जो सब राहों से सीधी राह है और खूब मज़बूत है और ईमान वालों को बशारत
सुनाता है कि जो नेक अमल करते हैं उनके लिए खूब बड़ा अच्छा बदला है |
(पारा न: 15, सुरह: बनी
इसराइल, आयत न: 9)
जो लोग नादानी में बुरे
काम कर बैठते हैं, फिर तौबा कर लेते हैं और इसके बाद संभल कर सवंर जाते हैं तो
उसके बाद आप का रब ऐसे लोगों को बख्शने के लिए और उन पर मेहरबानी करने के लिए
तैयार है |
(पारा न: 14, सुरह: नहल,
आयत न: 119)
अपनी ज़बान से झूठी बकवास
ना करो कि यह हलाल है और यह हराम है | ऐसा करोगे तो अल्लाह के नाम पर तुम्हारी
मनमानी और बनावटी झूठी बातें चल पड़ेंगी | यकीनन जो लोग अल्लाह पर झूठी बातें बना
लेते हैं वो नामुराद होंगे |